• September 21, 2026 9:20 am

    कृषि योजनाओं की सही जानकारी कहां से प्राप्त करें? जानिए भारत सरकार की प्रमुख कृषि वेबसाइटें

    Bypooranchandrapapnai

    Sep 21, 2026

    जब हम बात करते हैं कृषि क्षेत्र की तो हमें यह पता चलता है कि कृषि क्षेत्र से संबंधित कई योजनाएं भारत सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा चलाई जा रही हैं। लेकिन अक्सर सवाल यह होता है कि इन योजनाओं के बारे में सही जानकारी कहां से मिले?

    खासकर जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह जानकारी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, उनके उद्देश्य, बजट और उनसे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर आधारित होते हैं।

    भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए समय-समय पर नई योजनाएं शुरू की जाती हैं। इसलिए इन योजनाओं की सही और आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी वेबसाइटों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा तरीका है।

    भारत सरकार की कई ऐसी कृषि से संबंधित वेबसाइटें हैं, जहां योजनाओं, कृषि अनुसंधान, किसानों के लिए सुविधाओं और कृषि बाजार से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण वेबसाइटों के बारे में।

    1. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

    agriwelfare.gov.in

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर भारत सरकार की कृषि से संबंधित नीतियों, केंद्रीय योजनाओं और विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी मिलती है।

    यहां PM-KISAN, PMFBY जैसी प्रमुख योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह वेबसाइट काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।

    2. PM-KISAN पोर्टल

    pmkisan.gov.in

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी के लिए PM-KISAN का आधिकारिक पोर्टल इस्तेमाल किया जाता है।

    इस वेबसाइट के माध्यम से किसान योजना से संबंधित जानकारी, ई-केवाईसी, पंजीकरण और किस्त की स्थिति (Status) जैसी जानकारी देख सकते हैं।

    3. किसान पोर्टल / mKisan

    mkisan.gov.in / farmers.gov.in

    किसानों और कृषि क्षेत्र से संबंधित जानकारी के लिए किसान पोर्टल भी महत्वपूर्ण है।

    यहां फसलों, मौसम, बीज, कीटनाशक और कृषि संबंधी सलाह जैसी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने वाले किसानों और विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी वेबसाइट है।

    4. ICAR – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

    icar.org.in

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी ICAR भारत में कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण संस्था है।

    ICAR की वेबसाइट पर कृषि अनुसंधान, नई कृषि तकनीकों, फसल किस्मों, कृषि विज्ञान केंद्रों यानी KVK और कृषि क्षेत्र में हो रहे विभिन्न शोध कार्यों से संबंधित जानकारी मिलती है।

    कृषि के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी यह वेबसाइट महत्वपूर्ण है।

    5. AGMARKNET

    agmarknet.gov.in

    अगर आपको देशभर की कृषि मंडियों में फसलों के दैनिक बाजार भाव यानी Mandi Rates की जानकारी प्राप्त करनी है तो AGMARKNET एक महत्वपूर्ण आधिकारिक पोर्टल है।

    इस पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग कृषि मंडियों में विभिन्न कृषि उत्पादों के बाजार भाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्यों जरूरी हैं ये वेबसाइटें?

    अगर आप कृषि, ग्रामीण विकास या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो केवल किताबों पर निर्भर रहने के बजाय सरकारी वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी को भी देखते रहना चाहिए।

    क्योंकि सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजनाएं, योजनाओं में किए गए बदलाव, बजट, लाभार्थियों और योजनाओं के उद्देश्य से जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

    इसलिए किसी भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करते समय आधिकारिक सरकारी वेबसाइट को प्राथमिकता देना चाहिए, ताकि सही और अपडेट जानकारी मिल सके।

    अगर आपको कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं और उनकी आधिकारिक जानकारी के बारे में यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आप कृषि से संबंधित किस योजना या विषय के बारे में अगली जानकारी चाहते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »