
भारत में गन्ने का उत्पादन
भारत में गन्ना उत्पादन की बात होती है तो हमें यह पता है कि सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन ब्राजील में होता है। उसके बाद लगभग 23 से 24 प्रतिशत विश्व का गन्ना भारत उत्पादित करता है। भारत में सबसे ज्यादा गन्ना उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में होता है।
गन्ने से चीनी और एथेनॉल का उत्पादन
गन्ने से चीनी और कई उत्पाद बनाए जाते हैं। आजकल आप एथेनॉल का खूब नाम सुन रहे होंगे कि एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा है और हमें विदेशों से कम तेल खरीदना पड़ेगा।
लेकिन एथेनॉल बनाने के लिए मक्का और गन्ने जैसी कई फसलों का इस्तेमाल किया जाता है और लगातार भारत में एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है।
एथेनॉल के कारण चीनी के उत्पादन पर असर
एथेनॉल बनाने के कारण चीनी के उत्पादन में कमी आ रही है। चीनी के उत्पादन में लगातार कमी होने से बाजार में चीनी की उपलब्धता कम हो रही है, जिसके कारण चीनी के रेट बढ़ रहे हैं।
46 रुपये की चीनी 65 रुपये की हो रही है और चीनी को आयात करने की भी सोची जा रही है।
चीनी क्यों हो रही है महंगी?
जहां चीनी के उत्पादन में कमी देखी गई है, वहीं हम एथेनॉल बना रहे हैं और चीनी का उत्पादन कम हो रहा है। जिसके कारण चीनी लगातार महंगी होती जा रही है।
निष्कर्ष
आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट करके अवश्य बताएं। अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं।

