नमस्कार साथियों,जब हम कृषि क्षेत्र की बात करते हैं तो हमें कई प्रकार के कीटनाशकों और खरपतवार नाशकों के बारे में जानकारी मिलती है। इनमें से कुछ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ऐसा ही एक खरपतवार नाशक है पैराक्वाट डाइक्लोराइड (Paraquat Dichloride)। दुनिया के कई देशों ने इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है और भारत में भी इसे लेकर सरकार ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

आज हम आपको पैराक्वाट डाइक्लोराइड के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
पैराक्वाट डाइक्लोराइड (Paraquat Dichloride) क्या है?
पैराक्वाट डाइक्लोराइड एक खरपतवार नाशक (Herbicide) है, जिसका उपयोग खेतों में खरपतवार और घास को नष्ट करने के लिए किया जाता है। लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है। यदि यह शरीर के अंदर चला जाए तो गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव मुंह, गले और फेफड़ों पर पड़ता है।
किन फसलों में इसकी अनुमति थी
भारत में इसका उपयोग पहले 9 फसलों के लिए मंजूर किया गया था, जिनमें कपास, चाय, अंगूर और मक्का जैसी फसलें शामिल थीं।
बाद में यह देखा गया कि राजस्थान में कुछ किसान मूंग की फसल को जल्दी सुखाने के लिए भी इसका उपयोग करने लगे, ताकि जल्दी कटाई हो सके और मजदूरी का खर्च कम लगे। धीरे-धीरे कुछ लोगों ने इसका उपयोग अन्य फसलों में भी करना शुरू कर दिया, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरा बढ़ गया।
सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
- सरकार ने इस खरपतवार नाशक को लेकर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि यह अंतिम रूप में लागू हो जाता है, तो इसका निर्माण, बिक्री और उपयोग बंद हो सकता है।

