• June 12, 2026 1:48 pm

    E80 vs E20 Fuel: क्या है अंतर? पेट्रोल की कीमतों पर पड़ेगा बड़ा असर

    नमस्कार दोस्तों,आजकल जिस तरीके से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, उनकी खबर हर कोई सुन रहा है। जैसा कि हर कोई जानता है कि अभी जो पेट्रोल हम इस्तेमाल करते हैं, उसमें 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल मिलाया जाता है, इसलिए उसे E20 कहा जाता है।ठीक उसी तरीके से अब 20% पेट्रोल और 80% एथेनॉल मिलाने पर भी काम चल रहा है, जिसे E80 कहा जाएगा।इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको नीचे बताएंगे, इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

    E80 और E20 में क्या अंतर है?

    E80 में 80% एथेनॉल और 20% पेट्रोल मिलाया जाएगा, जबकि E20 का मतलब है कि इसमें 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल मिलाया जाता है।अभी तक मार्केट में E20 का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन अब E80 को लाने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि मक्का, चावल आदि से एथेनॉल बनाया जाता है और इसी एथेनॉल का प्रयोग पेट्रोल में किया जाएगा।

    इससे दूसरे देशों पर पेट्रोल के लिए निर्भरता कम होगी और पेट्रोल का आयात भी कम करना पड़ेगा।हालांकि इसके लिए एक बड़ी चुनौती भी है। अभी जो सामान्य गाड़ियां चल रही हैं,

    उनमें यदि अधिक मात्रा वाला एथेनॉल मिश्रित ईंधन डाल दिया जाए तो इंजन को नुकसान हो सकता है। इसलिए इसके लिए फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की आवश्यकता होगी, जो अधिक एथेनॉल वाले ईंधन पर आसानी से चल सकें।यदि यह व्यवस्था सफल होती है तो पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी और बताया जा रहा है कि एथेनॉल आधारित ईंधन पेट्रोल की तुलना में सस्ता भी पड़ सकता है।

    निष्कर्ष

    उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।धन्यवाद।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »