नमस्कार,भारत सरकार युवाओं के लिए नई-नई योजनाएं निकाल रही है। कृषि युवाओं के लिए भारत सरकार 9 अप्रैल 2002 को एक योजना शुरू करती है। यह योजना कृषि छात्रों के लिए शुरू की गई है। आज कृषि के क्षेत्र में समय-समय पर नई-नई योजनाएं निकल रही हैं। एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम (ACABC) शुरू की गई है। यह योजना क्या है, इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको आज बताने वाले हैं।
एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम क्या है?
भारत सरकार के द्वारा 9 अप्रैल 2002 को एक योजना शुरू की गई। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा शुरू की गई है। किसानों के पास उचित जानकारी पहुंचे और किसानों को नई जानकारी देने के लिए यह योजना शुरू की गई। यह योजना एग्रीकल्चर ग्रेजुएट के लिए शुरू की गई है। यह योजना एग्रीकल्चर ग्रेजुएट को लोन और सब्सिडी देने का कार्य करती है। यह योजना कृषि छात्रों को रोजगार देने के लिए और किसानों को नॉलेज देने के लिए शुरू की गई है।

लोन देने का काम नाबार्ड करेगा और मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय होगा। यदि आप एग्रीकल्चर ग्रेजुएट हैं तो इस योजना के तहत आपको पहले 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था, अब आपको 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। यदि आप पांच लोगों के ग्रुप में कोई काम शुरू करते हैं तो एक करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकता है।
यह लोन 5 से 10 साल के लिए दिया जाएगा। लोन देने के बाद कुछ समय तक आपको किस्त नहीं देनी पड़ेगी।
जो प्रोसेसिंग चार्ज की बात करें तो 2 से 3 लाख रुपये तक किसी प्रकार का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं रहेगा।
उम्र 18 से 60 साल रहेगी। सब्सिडी दो तरीके से मिलेगी। अगर सब्सिडी लेने वाला व्यक्ति महिला है, या एससी-एसटी वर्ग से है, या नॉर्थ ईस्ट राज्यों का है, या पहाड़ी राज्यों का है, तो उनको 44% तक सब्सिडी मिलेगी। बाकी सभी पात्र लोगों को 36% तक सब्सिडी मिलेगी। यह लोन प्रोजेक्ट चलाने के लिए है और सब्सिडी का मतलब है कि जिस कैटेगरी में आप आते हैं, उसके अनुसार आपको सब्सिडी मिलेगी।

इस योजना के तहत जो ग्रेजुएट बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार देने के लिए, किसानों को जोड़ने के लिए और किसानों को नई जानकारी पहुंचाने के लिए इसे शुरू किया गया है। जैसा कि हम जानते हैं कि भारत सरकार हर किसी के लिए नौकरी नहीं दे सकती। अगर आपके पास ज्ञान है तो आप 20 लाख रुपये तक का लोन लेकर अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
एग्री क्लिनिक की सेवाएं किसानों को बताती हैं कि सॉइल टेस्टिंग कैसे करनी है, खेती कैसे करनी है, फसल का चयन कैसे करना है, क्रॉपिंग सिस्टम क्या होता है, खेती का पैटर्न क्या होता है आदि।
एग्री बिजनेस सेंटर सिर्फ सेवाएं नहीं देता बल्कि यह भी बताता है कि मार्केटिंग लिंकेज कैसे बनाएं और आप एक सफल एंटरप्रेन्योर कैसे बन सकते हैं।
ट्रेनिंग की अगर बात करें तो MANAGE (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट) ट्रेनिंग देगा। इनके नोडल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से हमें ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि आप अपना बिजनेस अच्छे से शुरू कर सकें।
निष्कर्ष
उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको समझ में आई होगी। अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं।
news
NPOP (National Programme for Organic Production) भारत सरकार का एक कार्यक्रम है, जिसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) द्वारा संचालित किया जाता है।इसकी शुरुआत भारत में जैविक (Organic) खेती को बढ़ावा देने और जैविक उत्पादों के लिए एक प्रमाणन (Certification) प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी।

