• May 25, 2026 8:50 pm

    जब हम कृषि क्षेत्र की बात करते हैं या कोई नई तकनीक की बात करते हैं या कोई नई किस्म की बात करते हैं तो हमें समय-समय पर पता चलता है कि कृषि का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जो नित तरक्की के मार्ग ढूंढता रहता है। हमारे वैज्ञानिक लगातार कृषि के क्षेत्र को उन्नति के मार्ग पर आगे ले जाने और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए तत्पर हैं।आजकल आम का सीजन चल रहा है तो आम की नई-नई किस्में मार्केट में आ रही हैं।

    मियाज़ाकी (Miyazaki) के बारे में आजकल हर किसी ने सुना होगा। यह एक ऐसा आम है जो ढाई लाख रुपए किलो तक बिकता है।इस आम को “सूरज का अंडा” भी कहा जाता है क्योंकि इसका रंग सूरज की तरह लाल और चमकीला होता है।

    मियाज़ाकी (Miyazaki) क्या है

    मार्केट में इस आम की बहुत वैल्यू है क्योंकि इसमें पोषक तत्व काफी अधिक पाए जाते हैं। इसे आंखों के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह आम जापान से लाया गया है। जापान का एक शहर मियाज़ाकी इस आम का प्रमुख उत्पत्ति स्थान माना जाता है।इस आम की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाते हैं। इसे पेड़ पर ही पकने दिया जाता है और जब यह खुद नीचे गिरता है

    तब इसे मार्केट में बेचा जाता है। इसे ऐसे ही नहीं तोड़ा जाता। इसमें शुगर कंटेंट भी सामान्य आमों से ज्यादा माना जाता है।

    निष्कर्ष

    उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। यदि आपको इससे जुड़ी कोई और जानकारी चाहिए तो कमेंट जरूर करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »