नमस्कार, जैसा कि कृषि क्षेत्र में लगातार नई-नई तकनीक के बारे में जानकारी मिलती रहती है। जब हम मार्केटिंग के बारे में सुनते हैं, तो हमें APEDA के बारे में बताया जाता है और NAFED के बारे में भी जानकारी देखने को मिलती है। आखिर यह दोनों क्या हैं?

चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं। साथ ही भारत सरकार इन दोनों संस्थाओं के माध्यम से किसानों को किस प्रकार लाभ पहुंचा रही है, इसके बारे में भी समझते हैं।
एपीडा (APEDA) क्या है?
एपीडा (APEDA) एक ऐसी सरकारी संस्था है जो कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात (Export) को बढ़ावा देने का कार्य करती है। यानी भारत में उत्पादित कृषि वस्तुओं को दूसरे देशों तक पहुंचाने में मदद करती है। इसके साथ ही यह कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निर्यात से जुड़े मानकों पर भी काम करती है।
APEDA का पूरा नाम Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority है। इसकी स्थापना 1986 में की गई थी।
- NAFED क्या है? | NAFED की नई तकनीक, NAFEX Portal, ERP और APEDA से अंतर | पूरी जानकारी
- यूकेलिप्टस की कहानी सुनो सरल भाषा में | इसमें कौन सा रसायन पाया जाता है?
- ACABC योजना 2026: कृषि छात्रों को मिलेगा 20 लाख तक लोन और 44% सब्सिडी
- E80 vs E20 Fuel: क्या है अंतर? पेट्रोल की कीमतों पर पड़ेगा बड़ा असर
- जापान के बाद अब नेपाल ने भी भारतीय आमों पर लगाई रोक
नाफेड (NAFED) क्या है
NAFED (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India Ltd.) की स्थापना 1958 में हुई थी। यह किसानों की कृषि उपज की खरीद, विपणन, भंडारण और आवश्यकता पड़ने पर निर्यात जैसे कार्य करता है।
इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि विपणन को मजबूत बनाना है।अभी इसके द्वारा किसानों के लिए नई तकनीक लाई गई है
NAFEX.in
NAFEX.in एक ऐसा पोर्टल है, जिसके माध्यम से यह जानकारी मिल सकती है कि देश में कितना खाद्यान्न कहां स्टोर किया गया है, कितना खाद्यान्न खरीदा गया है और कितना उपलब्ध है
इससे कृषि भंडारण और स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
ERP पोर्टलयह NAFED के आंतरिक प्रबंधन और कामकाज को पेपरलेस, कुशल और मजबूत (Enterprise Resource Planning) बनाने के लिए तैयार किया गया सिस्टम है।
NAFEX.in एक ऐसा पोर्टल है, जिसमें ‘दृष्टि (Drishti)’ नाम का एक डैशबोर्ड दिया गया है। इसके माध्यम से यह जानकारी आसानी से देखी जा सकती है कि देश में कितना खाद्यान्न कहाँ स्टोर किया गया है, कितना खाद्यान्न खरीदा गया है और कितना स्टॉक उपलब्ध है। इससे सभी जानकारी ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से देखी जा सकती है।
NAFED-KALYAN
यह NAFED की एक कल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है।
निष्कर्ष
उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको समझ में आ गई होगी।

