नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको भारत सरकार की पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र (2024-25) की महत्वपूर्ण रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं और कृषि से जुड़े इंटरव्यू में पशुधन, दूध, अंडा, मांस तथा ऊन उत्पादन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

कृषि GVA में पशुपालन का योगदान
जब हम Agriculture GVA (Gross Value Added) की बात करते हैं तो इसमें फसल उत्पादन (Crop Sector), पशुपालन (Livestock) और मत्स्य पालन (Fisheries) तीनों शामिल होते हैं।
- Crop Sector का योगदान – 54.39%
- पशुपालन (Livestock) का योगदान – 30.87%
- मत्स्य पालन (Fisheries) का योगदान – 7.55%
यानी कृषि GVA का लगभग एक-तिहाई हिस्सा पशुपालन से आता है।
अगर पिछले वर्षों से तुलना करें तो:
- 2014-15 में Agriculture GVA में पशुपालन का योगदान 24.38% था।
- 2023-24 में यह बढ़कर 30.87% हो गया।
वहीं राष्ट्रीय (National) GVA में पशुपालन का योगदान भी लगातार बढ़ा है।
- 2014-15 : 4.44%
- 2023-24 : 5.49%
रोजगार में पशुपालन की भूमिका
पशुपालन केवल दूध या मांस उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण भारत में रोजगार का भी एक बड़ा स्रोत है।
- Animal Production से कुल रोजगार – 6.34%
- Mixed Farming से रोजगार – 4.34%
Livestock Sector की GVA
- 2014-15 : ₹45,455 करोड़
- 2023-24 : ₹92,958 करोड़
यानी लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है।
भारत का वैश्विक योगदान
- दूध उत्पादन में भारत का वैश्विक शेयर – 25%
- अंडा उत्पादन में वैश्विक शेयर – 8%
- मांस उत्पादन में वैश्विक शेयर – 3%
20वीं पशुधन गणना (20th Livestock Census)
भारत में कुल पशुधन (Livestock) की संख्या 536.76 मिलियन रही, जो पिछली गणना की तुलना में 4.82% अधिक है।
कुल बोवाइन (Bovines)
303.76 मिलियन (1.26% वृद्धि)
- Cattle (गाय) – 193.46 मिलियन (+1.34%)
- Buffalo (भैंस) – 109.85 मिलियन (+1.06%)
- Mithun – 0.39 मिलियन (+29.52%)
- Yak – 0.06 मिलियन (-24.90%)
जिन पशुओं की संख्या बढ़ी
- Poultry (मुर्गी) – 851.81 मिलियन (+16.81%)
- Sheep (भेड़) – 74.26 मिलियन (+14.13%)
- Goat (बकरी) – 148.88 मिलियन (+10.14%)
जिनकी संख्या घटी
- Pig (सूअर) – 9.06 मिलियन (-12.03%)
दूध उत्पादन (Milk Production)
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।
- 2024-25 में कुल दूध उत्पादन – 247.87 मिलियन टन
- प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता – 495 ग्राम प्रतिदिन
प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्य
- उत्तर प्रदेश – 15.72%
- राजस्थान – 14.44%
- मध्य प्रदेश – 8.73%
औसत दूध उत्पादन
- Exotic/Crossbred Cow – 11.11 किग्रा/दिन
- Crossbred Cow – 8.95 किग्रा/दिन
- Indigenous Buffalo – 6.98 किग्रा/दिन
अंडा उत्पादन (Egg Production)
- कुल उत्पादन – 149.11 बिलियन अंडे
- प्रति व्यक्ति उपलब्धता – 107 अंडे प्रति वर्ष
प्रमुख राज्य
- आंध्र प्रदेश – 20.13%
- तमिलनाडु – 15.58%
- तेलंगाना – 12.77%
मांस उत्पादन (Meat Production)
- कुल उत्पादन – 10.50 मिलियन टन
- प्रति व्यक्ति उपलब्धता – 7.50 किलोग्राम प्रति वर्ष
प्रमुख राज्य
- पश्चिम बंगाल – 11.93%
- उत्तर प्रदेश – 11.83%
- महाराष्ट्र – 11.53%
ऊन उत्पादन (Wool Production)
- 2024-25 में कुल उत्पादन – 34.57 मिलियन किलोग्राम
- वृद्धि – 2.63%
इस प्रकार भारत में पशुपालन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। दूध, अंडा, मांस और ऊन उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ यह कृषि अर्थव्यवस्था, रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
निष्कर्ष
उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
