नमस्कार दोस्तों, इस बार हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024-25 में भारत के कृषि क्षेत्र का कुल उत्पादन कितना रहा और किन-किन फसलों का उत्पादन कितना हुआ।

अगर बात करें कृषि क्षेत्र में रोजगार की, तो भारत में लगभग 46% लोगों को सीधे कृषि क्षेत्र से रोजगार मिलता है, जबकि 55% से अधिक आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों पर निर्भर है। पिछले 5 वर्षों में कृषि क्षेत्र में लगभग 4.4% की औसत वृद्धि देखने को मिली है। वहीं देश के सकल मूल्य वर्धन (GVA) में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग 20% रही।
अगर बात करें 2024-25 में कुल खाद्यान्न उत्पादन की, तो यह 357 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 मिलियन टन अधिक है।
अब बात करते हैं बागवानी क्षेत्र की। वर्ष 2024-25 में बागवानी का कुल उत्पादन लगभग 362 मिलियन टन रहा, जबकि आने वाले समय में इसके 367 मिलियन टन तक पहुँचने का अनुमान लगाया गया है।
अगर विभिन्न फसलों के उत्पादन की बात करें, तो—
- फल उत्पादन: 114 मिलियन टन
- सब्जी उत्पादन: 219 मिलियन टन
- अन्य बागवानी फसलें: 33 मिलियन टन
- धान उत्पादन: 150 मिलियन टन
- गेहूं उत्पादन: 117 मिलियन टन
- मोटा अनाज (श्री अन्न): 18 मिलियन टन
- दाल उत्पादन: 25 मिलियन टन
- कपास उत्पादन: 5 मिलियन टन
- कॉफी उत्पादन: 0.36 मिलियन टन
- गन्ना उत्पादन: 454 मिलियन टन
- नारियल उत्पादन: लगभग 25 बिलियन (अरब) नारियल
अगर कृषि निर्यात की बात करें, तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषि निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। कृषि एवं खाद्य उत्पादों का निर्यात लगभग 34 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर करीब 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया। इससे साफ है कि भारत का कृषि निर्यात लगातार बढ़ रहा है।
निष्कर्ष
उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

