नमस्कार साथियों, पिछले कुछ समय से हम अमेरिका की आर्थिक नीतियों और टैरिफ को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ के कारण वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

हाल ही में लगभग 18% तक टैरिफ लगाए जाने की बात सामने आई थी, जिससे शेयर बाजार में गिरावट और तेजी दोनों स्थितियां बनीं। सबसे पहले एक ऐतिहासिक तथ्य स्पष्ट कर दें कि अमेरिका की खोज Christopher Columbus ने 1492 में की थी।अब बात करें ताज़ा घटनाक्रम की तो Supreme Court of the United States ने टैरिफ को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।
अदालत ने कहा कि सरकार द्वारा IEEPA (International Emergency Economic Powers Act) के तहत लगाए गए कुछ टैरिफ कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं थे। इसके बाद कुछ टैरिफ को हटाने या कम करने का निर्णय लिया गया और जहां पहले लगभग 18% टैरिफ की बात थी, उसे घटाकर करीब 15% कर दिया गया।टैरिफ में कमी का सीधा प्रभाव व्यापार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है। यदि आयातित वस्तुएं सस्ती होती हैं तो कंपनियों की लागत घटेगी, मुनाफा बढ़ सकता है और निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा। ऐसे में शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है।
हालांकि बाजार कई अन्य घरेलू और वैश्विक कारकों पर भी निर्भर करता है। कुल मिलाकर, सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले समय में इसके प्रभाव पर सभी की नजर बनी रहेगी। IIEEPA (International Emergency Economic Powers Act) वर्ष 1977 में अमेरिका में लागू हुआ था।
CRISPR-Cas9 क्या है? सरल भाषा में पूरी जानकारी
उत्तराखंड का इतिहास क्या है|(What is the history of Uttarakhand)
निष्कर्ष
उम्मीद है हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। यदि कोई जानकारी समझ में नहींआए तो कमेंट हमें बताने की कृपा करें।
