• July 6, 2026 5:35 pm

    कृषि क्षेत्र की जानकारी कहाँ से प्राप्त करें? | कृषि की प्रमुख पत्रिकाएँ और सीखने का तरीका

    ByHimanshu Papnai

    Jul 6, 2026

    नमस्कार साथियों,आज कृषि के क्षेत्र में नई-नई टेक्नोलॉजी और नए-नए विषयों के ऊपर छात्रों को नई-नई जानकारी प्राप्त हो रही है। आज सोशल मीडिया, कई यूट्यूब चैनल और कई पत्रकार कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीकों और नई-नई योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। भारत सरकार भी लगातार कृषि क्षेत्र को उन्नति के मार्ग पर आगे ले जाने के लिए काम कर रही है। समय-समय पर सरकार नई-नई योजनाएं भी लाती रहती है।

    आज हम आपको बताएंगे कि इन योजनाओं और कृषि के नए विषयों की जानकारी आपको कहां से मिलेगी, नए आर्टिकल कहां पढ़ने को मिलेंगे और कृषि क्षेत्र की कौन-कौन सी प्रमुख पत्रिकाएं प्रकाशित होती हैं। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।


    कृषि क्षेत्र की प्रमुख पत्रिकाएं


    Kheti – यह एक हिंदी पत्रिका है, जिसमें वैज्ञानिक तरीके से खेती कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी जाती है। यह कृषि क्षेत्र की सबसे पुरानी पत्रिकाओं में से एक है।

    Indian Farming – यह कृषि क्षेत्र की अंग्रेज़ी भाषा की पत्रिका है। इसमें वैज्ञानिक तरीके से खेती, नई तकनीकों और कृषि अनुसंधान के बारे में जानकारी दी जाती है।

    कृषि जागरण – इस पत्रिका में सरकार की योजनाएं, किसानों को होने वाले फायदे, नए कृषि उपकरण, नई तकनीक, नई फसल किस्में और कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।

    Agriculture Today – इस मैगज़ीन में कृषि बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी देखने को मिलती है। इसमें नए कृषि उद्योग, नई तकनीक और कृषि बाजार से जुड़ी जानकारी प्रकाशित होती है।

    Just Agriculture – यह आज कृषि क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध मैगज़ीनों में से एक है। इसमें कृषि छात्र और वैज्ञानिक अपने नए-नए आर्टिकल और रिसर्च प्रकाशित करते हैं।

    Indian Horticulture – इस मैगज़ीन में फल, सब्ज़ी, फूल और बागवानी फसलों के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही बागवानी की नई तकनीकों के बारे में भी बताया जाता है।

    Intensive Agriculture – इस पत्रिका में आधुनिक खेती के उन्नत तरीके, नई तकनीक और कृषि क्षेत्र के नए विषयों पर जानकारी प्रकाशित की जाती है।

    निष्कर्ष

    उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। यदि आपका कोई सवाल है, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »