• May 16, 2026 12:52 pm

    शोध प्रकाशन के नाम पर बढ़ता फर्जीवाड़ा

    ByHimanshu Papnai

    May 16, 2026

    आज के समय में research publication और academic achievements को लेकर विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के बीच तेजी से प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इसी का फायदा उठाकर कई fake publication groups, misleading agencies और suspicious journal networks सोशल मीडिया, WhatsApp और Telegram के माध्यम से सक्रिय हो चुके हैं। ये समूह “Guaranteed Publication”, “Fast Acceptance”, “Scopus Indexed Journal”, “UGC Care Publication” तथा “International Collaboration” जैसे बड़े-बड़े दावे करके शोधार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।

    हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां कुछ publication groups द्वारा foreign affiliation, reputed universities और international institutions के नाम का उपयोग करके भरोसा जीतने की कोशिश की गई। शुरुआत में scholars को AI आधारित आकर्षक research topics, जल्दी publication और international exposure का लालच दिया जाता है, लेकिन बाद में journal quality, peer review process और indexing claims पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं।

    अधिकांश मामलों में Telegram या WhatsApp groups बनाए जाते हैं, जहां research scholars को target किया जाता है। वहां कहा जाता है कि:
    आपका paper “100% publish” होगा
    Scopus/UGC journal में publication guaranteed है

    कैसे होता है यह पूरा खेल?

    • Peer review की जरूरत नहीं पड़ेगी
    • कुछ दिनों में acceptance letter मिल जाएगा
    • International affiliation उपलब्ध कराई जाएगी
    • इन दावों के बदले scholars से भारी publication fees ली जाती है।
    • कई बार publication के बाद पता चलता है कि:
    • International affiliation उपलब्ध कराई जाएगी

    इन दावों के बदले scholars से भारी publication fees ली जाती है। कई बार publication के बाद पता चलता है कि:

    • Journal fake था Indexing claim गलत था
    • Paper predatory journal में publish हुआ
    • कोई proper peer review नहीं हुआ
    • Journal कुछ समय बाद inactive हो गया

    इससे scholars को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ academic reputation का भी खतरा हो सकता है।

    • यदि कोई publication agency या group:
    • Fake affiliation का उपयोग करे
    • “Guaranteed Publication” का दावा करे
    • बहुत कम समय में publication देने की बात करे
    • बिना review acceptance देने का वादा करे
    • केवल payment पर जोर दे

    किन बातों से सावधान रहना जरूरी है?

    तो ऐसे मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

    शोध प्रकाशन से पहले निम्न बातों की जांच अवश्य करें:

    Official Website Verify करेंJournal वास्तव में Scopus, UGC Care या अन्य indexing में listed है या नहीं, इसकी पुष्टि official website पर करें।

    Publication Process समझेंकिसी भी journal का proper peer review process होना जरूरी है। यदि review के बिना publication की बात हो रही है तो सतर्क रहें।

    Documentation सुरक्षित रखें

    Payment receipt, emails, acceptance letter और communication का पूरा रिकॉर्ड रखें।

    University Affiliation Check करें

    यदि कोई international collaboration या foreign affiliation का दावा करता है, तो संबंधित university/institution की official website पर उसकी पुष्टि करें।

    Verified Journals चुनें

    केवल reputed publishers और verified journals में ही research submit करें।

    किन एजेंसियों से शिकायत की जा सकती है?

    यदि किसी publication fraud या fake journal network का संदेह हो तो संबंधित मामलों की जांच:

    • UGC
    • ICAR
    • NAAC
    • विश्वविद्यालय प्रशासन
    • Cyber Crime विभाग
    • अन्य सक्षम प्राधिकरण द्वारा की जानी चाहिए।

    Academic Integrity सबसे जरूरी
    Research केवल publication तक सीमित नहीं है, बल्कि यह academic ethics और integrity से जुड़ा विषय है। गलत journals और fake publication networks न केवल scholars का भविष्य प्रभावित करते हैं बल्कि पूरे academic system की विश्वसनीयता पर भी असर डालते हैं।

    इसलिए सभी शोधार्थियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से अनुरोध है कि जागरूक रहें, verified information पर भरोसा करें और किसी भी suspicious publication offer से सावधानीपूर्वक निपटें।

    निष्कर्ष

    हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

    News

    भारत सरकार ने चीनी (Sugar) के निर्यात पर लगाया कड़ा प्रतिबंध।

    हाल ही में जर्नल ACS Omega में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, वैज्ञानिकों ने B. bassiana को बायोजेनिक सिलिका नैनोकणों (Silica Nanoparticles) के साथ मिलाकर एक ‘पिकरिंग इमल्शन’ तैयार किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »