पिछले कई सालों के अनुसार यदि हम इस साल की गर्मी को देखें तो इस साल गर्मी पिछले कुछ सालों के अनुसार ज्यादा है, ऐसा क्यों हो रहा है और इसके कारण क्या है यह हर कोई जानना चाहता है। अक्सर हम सीधे इसे जलवायु परिवर्तन कहते हैं लेकिन मात्र यह जलवायु परिवर्तन के कारण नहीं हो रहा है। आज हम आपको बताते हैं कि यह गर्मी इतनी ज्यादा क्यों रही है और क्या कारण है इस गर्मी के बढ़ने के।

यदि बात करें सबसे बड़े महासागर की यानी प्रशांत महासागर, जब प्रशांत महासागर का पानी ज्यादा मात्रा में गर्म हो जाता है तो यह पानी वाष्प के रूप में आकाश में जाता है और वहां फिर यह बादल के रूप में बनता है, उसके बाद यह बारिश के रूप में बरसता है। जब पानी वाष्प रूप में ऊपर जाता है तो यह हाई प्रेशर से लो प्रेशर की ओर जाता है और जहां लो प्रेशर होता है वहां बारिश होती है।
और इस बार जो चल रहा है वह बिल्कुल अलग चल रहा है। इस बार समुद्र का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो गया है, जिसे एल नीनो कहा जाता है।
अब आसान भाषा में समझें कि इस बार गर्मी ज्यादा क्यों हो रही है:
गर्मी बढ़ने के कारण
इस बार समुद्र ज्यादा गर्म है, इसलिए हवा भी ज्यादा गर्म हो रही है। हवाओं की दिशा भी बदल गई है, जिससे बादल सही जगह नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी वजह से कई जगह बारिश कम हो रही है और जहां बारिश कम होती है वहां गर्मी ज्यादा बढ़ जाती है।
इसके साथ-साथ जलवायु परिवर्तन भी चल रहा है, जिससे धरती पहले से ही गर्म है। यानी पहले से गर्म धरती पर जब और गर्म हवा आ रही है, तो गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है।

- भारत की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई: नीति आयोग की रिपोर्ट
- हरित क्रांति क्या है? | भारत कैसे बना खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर | Green Revolution Explained
- न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या है? MSP कैसे तय किया जाता है? (2026-27)
- भारत में पशुपालन रिपोर्ट 2024-25: दूध, अंडा, मांस व पशुधन उत्पादन
- क्या केवल प्लेसमेंट प्रतिशत दिखाना पर्याप्त है? छात्रों को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार है
सीधी भाषा में
समुद्र गर्म + हवा गर्म + बारिश कम = इस बार ज्यादा गर्मी

निष्कर्ष:
उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको समझ में आई होगी। आप अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं।

