नमस्कार साथियों आपने कभी ना कभी बजट का नाम तो अवश्य सुना होगा बजट का मतलब होता है आप पैसा कहां-कहां खर्च करेंगे उसका आकलन करना को बजट कहा जाता है लेकिन भारत के संविधान में के बजट बारे में कहीं नहीं बताया गया है आर्टिकल 112 में वार्षिक वितरण के बारे में बताया गया है जिसे हम आमतौर पर बजट नाम से जानते हैं बजट के बाद प्राक्कलन लाया जाता है जो आर्टिकल 113 है उसके बाद विनियोग विधेयक आर्टिकल 114 के तहत सरकार को पैसे मिलते हैं और सरकार उन्हें बजट के रूप में अलग-अलग क्षेत्र में लगती है अंतिम बजट कब आता है जब लोकसभा के चुनाव आने वाले होते हैं उस वक्त सरकार अंतिम बजट पेश करती है उसके बाद में सरकार जो जीत कर आती है वह लोकसभा में अपना बजट पेश करती है जिससे आम बजट कहते हैं.

आम बजट सरकार का वह दस्तावेज होता है, जिससे यह तय होता है कि देश अगले साल कैसे चलेगा और जनता को क्या फायदा मिलेगा।
आर्टिकल 112 के तहत राष्ट्रपति को अधिकार होता है बजट पेश करने का लेकिन राष्ट्रपति किसी भी व्यक्ति को बजट पेश करने को कह सकते हैं आमतौर पर वित्त मंत्री को ही बजट पेश करने को राष्ट्रपति जी कहते हैं अभी के वक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की है
केंद्रीय बजट 2026 को देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला बजट माना जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बजट पेश करते हुए मैन्युफैक्चरिंग, MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर विशेष जोर दिया है। इस बजट में ₹12.2 लाख करोड़ के कैपेक्स का प्रावधान किया गया है, जिससे विकास की रफ्तार तेज होगी। सोलर सामान, EV बैटरी, दवाइयां और CNG जैसी चीजें सस्ती हुई हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के लिए नया आयकर कानून लाने की घोषणा की गई है। कुल मिलाकर, बजट 2026 युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए उम्मीदों से भरा हुआ बजट है, जो भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
बजट क्या है (budget kya hai)
बजट का मतलब होता है कि सरकार 1 साल में पैसे कहां खर्च करेगी और पैसे कहां से प्राप्त करेगी इन सभी का आकलन किया जाता है बजट के अंदर ।
सामान्य बजट क्या होता है
जब आप अपने घर में किसी एक महीने में आप कितना खर्च करेंगे और पैसा कहां से आएगा इसका आप आकलन करते हैं उसे सामान्य बजट कहा जाता है
और जब सरकार निश्चित अवधि के लिए अपना बजट पेश करती है तो उसके सरकारी बजट कहते हैं
बजट का उद्देश्य
- संसाधनों का आवंटन
- महंगाई नियंत्रण
- ऋण प्रबंधन
- क्षेत्रीय आवंटन
- पर्यावरण प्रबंधन
- विकास को प्रोत्साहित करना
- आर्थिक स्थिरता
सरकारी बजट के घटक
सरकारी बचत के दो घटक होते हैं
1: राजस्व बजट
2: पूंजीगत बजट
जब आप सरकार को टैक्स देते हैं मान लीजिए अपने कोई बिस्कुट खरीद था और आपने ₹5 का वह खरीदा था और उसमें ₹1 अपने GST दिया यानी सरकार को ₹1 मिला और और सरकार को फायदा हो रहा है और सरकार की इनकम बढ़ रही है इसे कहा जाता है राजस्व बजट .
पूंजीगत बजट
जब सरकार अपनी संपत्ति को और उसके बदले सरकार को पैसे मिले यानी ऐसे में सरकार को अपनी संपत्ति देनी पड़ रही है और बदले में उसे पैसे मिल रहे हैं या सरकार विदेश से पैसा ले ले तो सरकार के ऊपर कर्ज बढ़ जाता है तो इसे कहा जाता है पूंजीगत बजट .
बजट के ऊपर कटौती
- नीतिगत कटौती= इसके द्वारा बचट को अस्वीकार किया जाता है और अनुदान के रूप में 1 रुपया दिया जाता है
अर्थगत कटौती =इसके द्वारा बजट का कुछ भाग काट दिया जाता है - सांकेतिक कटौती= जब सरकार के बजट को समिति दिखाया जाता है और ₹100 काट दिया जाता है
गिलोटीन क्या होता है
जब समय के अभाव में बजट की चर्चा को रोककर उस पर मतदान करना गिलोटीन इसका उद्देश्य होने वाले विलम्ब रोकना है।
बजट 2026 की प्रमुख विशेषताएं
अगले वित्त वर्ष FY27 के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का कैपेक्स तय
इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर जोर
मैन्युफैक्चरिंग और MSME को बढ़ावा
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM 2.0) की घोषणा
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए ₹40,000 करोड़ का प्रावधान
रेयर अर्थ कॉरिडोर की स्थापना
टैक्स से जुड़ी मुख्य घोषणाएं
फ्यूचर्स पर STT: 0.02% से बढ़ाकर 0.05%
ऑप्शंस प्रीमियम पर STT: 0.10% से बढ़ाकर 0.15%
STCG और LTCG टैक्स में कोई बदलाव नहीं
नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू
रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया होगी सरल
17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई
हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा
बजट 2026 में कई नए हाई-स्पीड रेल रूट्स की घोषणा की गई है:
मुंबई – पुणे
पुणे –हैदराबाद
हैदराबाद – बेंगलुरु
हैदराबाद – चेन्नई
चेन्नई – बेंगलुरु
दिल्ली – वाराणसी
वाराणसी – सिलीगुड़ी
इन परियोजनाओं से यात्रा समय कम होगा और व्यापार को गति मिलेगी।
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए:
नारियल, काजू, कोको, चंदन, बादाम को बढ़ावा
फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत होगी
डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को सब्सिडी
किसान उत्पादक संगठन (FPO) को समर्थन
इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
शिक्षा और रोजगार
बजट 2026 में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर भी खास ध्यान दिया गया है:
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पास 5 यूनिवर्सिटी कैंपस
डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी
AI आधारित स्किल ट्रेनिंग
इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
हेल्थ केयर और मेडिकल टूरिज्म
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अहम घोषणाएं:
5 रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब
1.5 लाख केयरगिवर्स की ट्रेनिंग
NIMHANS 2.0 की स्थापना
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल
सरकार का लक्ष्य बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन क्षेत्र के लिए नई योजनाएं:
जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में ट्रेकिंग ट्रेल्स
ओडिशा में टर्टल ट्रेल्स
आंध्र-तमिलनाडु में बर्ड वॉचिंग
नॉर्थ ईस्ट में बौद्ध सर्किट
10,000 टूरिस्ट गाइड्स की ट्रेनिंग
इससे स्थानीय रोजगार और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?
सोलर
सामान
EV बैटरी
जूते
और कपड़ा
कैंसर व शुगर की दवाएं
CNGविदेश यात्रा
एयरक्राफ्ट पार्ट्स
महंगा हुआ:
शराब
स्क्रैप
खनिज
इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
निष्कर्ष
उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी यदि कोई सवाल है कमेंट करके पूछे अधिक जानकारी के लिए ईमेल करे himanshupapnai@mysmarttips.in
आईसीएआर क्या है और इसकी तैयारी कैसे करें

