• February 21, 2026 4:25 pm

    नमस्कार, जब हम जनसंख्या की बात करते हैं तो यह केवल एक संख्या नहीं बल्कि देश की ताकत, संसाधनों और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण विषय होता है। हाल ही में वैश्विक रिपोर्टों में बताया गया कि भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे समय में यह समझना जरूरी है कि भारत में जनगणना कब शुरू हुई और आज हमारी जनसंख्या कितनी है। भारत में पहली बार जनगणना 1872 में कराई गई थी, हालांकि पहली व्यवस्थित और आधिकारिक जनगणना 1881 में हुई। इसके बाद हर 10 वर्ष में नियमित रूप से जनगणना कराई जाती है।

    2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1,21,08,54,977 थी। 2001 से 2011 के बीच जनसंख्या वृद्धि दर 17.64% रही। लिंग अनुपात में भी सुधार देखने को मिला और प्रति 1000 पुरुषों पर 943 महिलाएं दर्ज की गईं, जबकि 2001 में यह आंकड़ा 933 था। हालांकि 0–6 वर्ष आयु वर्ग में 919 लड़कियां प्रति 1000 लड़कों का आंकड़ा चिंता का विषय बना। साक्षरता दर की बात करें तो 2011 में कुल साक्षरता दर 74.04% रही, जिसमें पुरुष साक्षरता 82.14% और महिला साक्षरता 65.46% थी। 2001 की तुलना में यह एक महत्वपूर्ण वृद्धि थी। जनसंख्या घनत्व 2011 में 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर दर्ज किया गया, जो 2001 के 324 से अधिक था, यानी जमीन पर आबादी का दबाव बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 68.84% लोग रहते हैं

    जबकि लगभग 31.16% लोग शहरों में निवास करते हैं, जिससे स्पष्ट है कि भारत आज भी गांवों का देश है, हालांकि शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है और सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है।

    जनसंख्या के आधार पर ही भविष्य में परिसीमन और लोकसभा, विधानसभा की सीटों का निर्धारण होता है, इसलिए जनगणना के आंकड़े देश की राजनीति और विकास दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं

    निष्कर्ष

    उम्मीद है हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। यदि कोई जानकारी समझ में नहींआए तो कमेंट हमें बताने की कृपा करें।

    NATO , BRICS , G20 क्या है

    1857 की क्रांति से पहले रेगुलेटिंग एक्ट और चार्टर एक्ट | भारतीय इतिहास

    तिब्बत, दलाई लामा और विश्व प्रसिद्ध पुरस्कारों की कहानी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »