• September 5, 2026 4:49 am

    नमस्कार!

    अक्सर हम लोग इसरो के बारे में चर्चा करते रहते हैं। इसरो की स्थापना की अगर हम बात करें तो इसकी स्थापना 1969 में हुई थी और लगातार अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    अभी कुछ वक्त पहले आपने देखा कि एक प्राइवेट स्पेस कंपनी ने अपना रॉकेट पहली बार लॉन्च किया था। इसरो एक सरकारी संस्था है और लगातार अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए-नए कार्य कर रही है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में इसरो ने सफलता पाई। वहीं, हाल ही में इसरो ने GSLV-F17 रॉकेट की मदद से EOS-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

    यह सैटेलाइट लगभग 36,000 किलोमीटर दूर रहेगी और वहां से भारत के ऊपर नजर रखती रहेगी। यदि मौसम में कोई परिवर्तन आता है या किसी विषय के ऊपर जानकारी चाहिए होगी तो हम आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, क्योंकि यह एक जगह पर स्थित होकर हमें जानकारी देती रहेगी।

    सैटेलाइट पहले भी बहुत सारी हैं, लेकिन वह नीचे हैं और वह एक जगह की उतनी सही से फोटो नहीं खींचती। लेकिन जो सैटेलाइट ज्यादा ऊंचाई पर भेजी गई है, यह एक बहुत बड़े क्षेत्र को देख सकती है। इसमें जो कैमरे लगे हुए हैं, वह रोशनी में भी पूरी तरह सक्षम हैं देखने के लिए।

    क्योंकि जो सैटेलाइट नीचे स्तर पर है, वह कुछ चीजें और जगह देख सकती हैं, लेकिन जो सैटेलाइट आज छोड़ी है, यह एक बहुत बड़े क्षेत्र को देख सकती है।

    निष्कर्ष

    उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ आई होगी।


    भारत बहुत बड़ा देश है। जब अरुणाचल प्रदेश में सूरज उगता है, तो गुजरात में उस समय भी अंधेरा होता है और वहां सूरज लगभग 2 घंटे बाद निकलता है।

    अगर हर राज्य अपने सूरज निकलने के हिसाब से अलग घड़ी रखने लगे, तो ट्रेनों के टाइम-टेबल, हवाई जहाजों की उड़ानों और सरकारी कामों में भारी भ्रम फैल जाएगा।

    इसलिए पूरे देश को एक ही समय (IST) पर चलाया जाता है, ताकि सबकी घड़ी में एक साथ एक ही बजे।

    सरकार अब इस सिस्टम को और सटीक बनाने पर काम कर रही है। इसके तहत देश की सभी डिजिटल घड़ियों, मोबाइल नेटवर्क और साइबर सुरक्षा प्रणालियों को एक ही राष्ट्रीय सर्वर (CSIR-NPL) से जोड़ा जा रहा है, ताकि पूरे देश में सेकंड के एक छोटे से हिस्से का भी फर्क न रहे।

    निष्कर्ष

    उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट करके जरूर बताएं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »