नमस्कार, आजकल आप खबरों में सुन रहे होंगे कि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। आमतौर पर हम देखते हैं कि युद्ध के समय लोग सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर जाते हैं, जिससे इनके दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग देखने को मिल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सोने और चांदी की कीमतें काफी हद तक डॉलर और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं।

अभी ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण तेल और गैस के दामों में जरूर उछाल आया है, लेकिन अमेरिका में ब्याज दरों को बढ़ा दिया गया है। ब्याज दर बढ़ने का मतलब यह है कि अब बैंक और अन्य निवेश विकल्पों में पैसा लगाने पर ज्यादा फायदा मिल रहा है।
ऐसे में लोग अपना पैसा सोने की बजाय बैंक, बॉन्ड और शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं। इसके कारण सोने और चांदी की मांग कम हो गई है, और जिन लोगों ने पहले निवेश किया था, वे भी मुनाफा निकालने के लिए अपना पैसा निकाल रहे हैं।
इसके अलावा भारत में भी बढ़ती कीमतों के कारण लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया था, जिससे मांग और कम हो गई। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तर पर मांग घटने से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
निष्कर्ष
उम्मीद है यह जानकारी आपको समझ में आई होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट करके जरूर पूछें।
उत्तराखंड का इतिहास क्या है|(What is the history of Uttarakhand)
संस्कृत व्याकरण के जनक महर्षि पाणिनि और अष्टाध्यायी का महत्व
वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व

