• March 14, 2026 4:36 am

    Designer Rice क्या है? जानिए कैसे यह तकनीक कृषि क्षेत्र में नया अध्याय लिख रही है

    नमस्कार, भारत कृषि के क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है। आज भारत चावल उत्पादन में विश्व में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुका है और कई मामलों में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह भारतीय कृषि के लिए एक नया अध्याय है।

    आज कृषि क्षेत्र में नई-नई तकनीकें और उन्नत वैरायटी विकसित की जा रही हैं, जो किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन सुधारने में मदद कर रही हैं। इन्हीं नई तकनीकों में एक नाम Designer Rice का भी सामने आया है।


    ध्यान देने वाली बात यह है कि Designer Rice कोई नई वैरायटी नहीं है, न ही यह GM फसल है और न ही जीन एडिटिंग तकनीक से तैयार किया गया चावल है।
    इस लेख में हम जानेंगे कि Designer Rice क्या है और यह कैसे तैयार किया जाता है।


    Designer Rice क्या है


    Designer Rice कृषि क्षेत्र की एक नई तकनीक है। भारत में लगभग 46% लोग कृषि से जुड़े हुए हैं। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। लगभग 20% योगदान कृषि से और लगभग 15% योगदान पशुपालन से GDP में आता है।
    भारत सरकार समय-समय पर कृषि को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है, जैसे:


    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना


    गोकुल मिशन योजना


    कृषि विकास से जुड़ी अन्य योजनाएं


    इसके साथ ही किसानों को आधुनिक तकनीक और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जोड़ने के लिए भी नई पहलें की जा रही हैं।


    Designer Rice कैसे बनता है


    Designer Rice एक ऐसी तकनीक है जिसमें:
    टूटे हुए चावल (Broken Rice) को इकट्ठा किया जाता है।

    उन्हें पीसकर आटा जैसा बनाया जाता है।

    इसमें अतिरिक्त पोषक तत्व जैसे प्रोटीन मिलाया जाता है।

    फिर विशेष तकनीक से इसे दोबारा चावल के दानों के आकार में तैयार किया जाता है।

    इस तकनीक को CSIR (Council of Scientific and Industrial Research) के माध्यम से विकसित किया गया है।


    सामान्य चावल में प्रोटीन लगभग 6–7% होता है, लेकिन Designer Rice में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।


    Designer Rice के फायदे


    चावल में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है


    पोषण की कमी को कम करने में मदद


    टूटे हुए चावल का बेहतर उपयोग


    कुछ मामलों में मधुमेह (Diabetes) के मरीजों के लिए भी उपयोगी विकल्प


    निष्कर्ष


    Designer Rice कृषि और पोषण के क्षेत्र में एक नई तकनीक के रूप में सामने आया है। यह तकनीक न केवल चावल के पोषण मूल्य को बढ़ाने में मदद करती है बल्कि टूटे हुए चावल का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित करती है।


    उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप कमेंट करके जरूर बताएं।

    जैविक खेती क्या है पूरी जानकारी के साथ (what is organic agriculture with full information ) 

    B.S.C Agriculture में कौन सी जॉब है।(What is the job in B.S.C Agriculture)

    CRISPR-Cas9 क्या है? सरल भाषा में पूरी जानकारी

    गोकुल मिशन स्कीम क्या है और इसका फायदा आप कैसे उठा सकते हैं ?

    भारत-VISTAAR: आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर एक कदम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »