नमस्कार,आज हम जानेंगे कि इंटरनेट कैसे काम करता है। सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि इंटरनेट की शुरुआत कब हुई। जब आप किसी को कॉल करते हैं, तो आपकी बात एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक टावर के द्वारा भेजे गए नेटवर्क के माध्यम से पहुँचती है। ठीक उसी प्रकार इंटरनेट भी नेटवर्क के जरिए काम करता है

इंटरनेट का असली रास्ता
इंटरनेट का ज्यादातर हिस्सा समुद्र के नीचे बिछी फाइबर ऑप्टिकल केबल्स के जरिए चलता है। ये केबल्स अलग-अलग देशों को आपस में जोड़ती हैं। लगभग 95% इंटरनेट डेटा इन्हीं केबल्स से जाता है।
फाइबर केबल कैसे काम करती हैं?
इन केबल्स में डेटा प्रकाश (Light) के रूप में चलता है। यानी इंटरनेट बहुत तेज इसलिए है क्योंकि यह रोशनी की गति से चलता है।

इसे आसान भाषा में समझें
आपने बचपन में दर्पण से प्रकाश को एक जगह से दूसरी जगह भेजा होगा। ठीक उसी तरह फाइबर के अंदर लाइट के जरिए डेटा आगे बढ़ता है।
समुद्र के नीचे से डेटा आपके देश तक आता है। फिर यह डेटा नेटवर्क कंपनियों के सिस्टम और टावर तक जाता है। अंत में यह आपके मोबाइल और WiFi तक पहुँचता है।

निष्कर्ष
मित्रों, हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई हो तो कमेंट करके जरूर बताएं या कोई सवाल हो तो पूछें।
1 का सिक्का मान्य है – जानिए आपका अधिकार और सही जानकारी
युद्ध के बावजूद सोना क्यों गिर रहा है

