• March 3, 2026 12:58 am

    भारत विश्व में अपनी संस्कृति, सभ्यता, एकता और मर्यादा के लिए जाना जाता है। 16वीं शताब्दी के बाद धीरे-धीरे अंग्रेजों ने भारत पर अपना नियंत्रण स्थापित किया। लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजी शासन रहा। इसी दौरान स्वतंत्रता की लड़ाई संगठित रूप से शुरू हुई, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को ए. ओ. ह्यूम द्वारा की गई थी। इसका पहला अधिवेशन मुंबई में हुआ, जिसकी अध्यक्षता डब्ल्यू. सी. बनर्जी ने की। दूसरा अधिवेशन 1886 में कोलकाता में हुआ, जिसकी अध्यक्षता दादाभाई नौरोजी ने की, और 1887 में मद्रास अधिवेशन आयोजित हुआ। 1888 में इलाहाबाद अधिवेशन में जॉर्ज यूल पहले अंग्रेज अध्यक्ष बने।

    1896 के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार “वंदे मातरम् गया। 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में पहली बार “स्वराज” की मांग की गई,

    जबकि 1907 के सूरत अधिवेशन में कांग्रेस गरम दल और नरम दल में विभाजित हो गई। 1916 के लखनऊ अधिवेशन में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। 1920 के नागपुर अधिवेशन में असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया। 1924 के बेलगांव अधिवेशन की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की, जो उनका एकमात्र अध्यक्षीय अधिवेशन था।

    1925 के कानपुर अधिवेशन में सरोजिनी नायडू कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। 1929 के लाहौर अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में पूर्ण स्वराज की मांग की गई और 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

    1931 के कराची अधिवेशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की अध्यक्षता में मौलिक अधिकारों का प्रस्ताव पारित हुआ। 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस अध्यक्ष बने और 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन के बाद उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

    1946 के मेरठ अधिवेशन में जे. बी. कृपलानी अध्यक्ष बने और स्वतंत्रता की अंतिम तैयारियों को दिशा दी गई। इस प्रकार कांग्रेस के विभिन्न अधिवेशनों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत आधार प्रदान किया और अंततः 1947 में देश को आजादी प्राप्त हुई।

    निष्कर्ष

    हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी यदि कोई सवाल है तो कमेंट करके पूछे अधिकजानकारी करे।

    वक्फ बोर्ड के बारे में संविधान क्या कहता है |(What does the Constitution say about Waqf Board

    कंधार हाईजैक क्या था|(what was kandahar hijack)

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »